{"_id":"5c0e9793bdec2241c05947c1","slug":"154446021914-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाखणी और ज्यूदीसेरा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखणी और ज्यूदीसेरा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य शुरू
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। चौरास क्षेत्र के जाखणी व ज्यूंदी सेरा को अलकनंदा नदी के कटाव से बचाव के लिए बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सिंचाई विभाग के अनुसार लगभग नौ माह के भीतर निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
अलकंनदा नदी के तट पर स्थित नगर पंचायत कीर्तिनगर की जाखणी बस्ती व ग्राम पंचायत नौर के ज्यूंदीसेरा को वर्ष 2013 की आपदा में भारी नुकसान पहुंचा था। तब से ग्रामीण सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे थे। लंबी इंतजारी के बाद शासन ने जाखणी की सुरक्षा के लिए 505 मीटर व ज्यूंदीसेरा के लिए 450 मीटर सुरक्षा दीवार निर्माण को स्वीकृति दी है। दोनों स्थानों पर दीवार निर्माण पर करीब 15 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। शुरूआती तौर पर सिंचाई विभाग ने जाखणी में 290 मीटर व ज्यूंदीसेरा में 195 मीटर दीवार निर्माण का कार्य शुरू कर लिया है। सिंचाई उपखंड कीर्तिनगर के कनिष्ठ अभियंता हेमंत पठोई ने बताया कि इन कार्यों के लिए अभी तक विभाग को 20 लाख की धनराशि प्राप्त हुई है।