{"_id":"5c0e976ebdec2212d072fcdf","slug":"1544460182552-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में धूल फांक रही हैं 52 लाख की एक्स-रे डिजीटल मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी में धूल फांक रही हैं 52 लाख की एक्स-रे डिजीटल मशीन
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। तीन ब्लाकों की 20 हजार से अधिक जनसंख्या का केंद्र बिंदु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बदहाल है। यहां पर दो साल से टेक्नीशियन नहीं होने से एक्स-रे यूनिट पर ताला लगा है। ऐसे में मरीज एक्स-रे कराने 50 से 100 किमी दूर कर्णप्रयाग अथवा बैजनाथ जाने को मजबूर हैं। यही नहीं अस्पताल में न तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है और न ही स्टाफ नर्स तैनात है।
सीएचसी थराली में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर अस्पताल में महज दो डॉक्टर हैं। अस्पताल में सर्जन, नेत्र रोग, बाल, स्त्री और फिजीशियन के पद स्वीकृत हैं, लेकिन यहां एक भी डॉक्टर नहीं है। स्वीकृत चार स्टॉफ नर्स में से एक भी नहंी है। सीएचसी में दो साल पहले यहां 52 लाख की डिजीटल एक्स-रे मशीन लगाई गई, लेकिन तभी एक्स-रे टेक्नीशियन का तबादला हो गया। तब से यहां एक्स-रे मशीनें कमरे में धूल फांक रही हैं। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद रावत, नरेंद्र प्रसाद, संदीप रावत और गोपाल राम का कहना है कि इस संबंध में कई बार स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा जा चुका है इसके बाद भी समस्याओं का हल नहीं हो रहा है। सीएमओ तृप्ति बहुगुणा का कहना है कि थराली में एक्स-रे तकनीशियन को लेकर स्वास्थ्य महानिदेशक से वार्ता की गई है। स्वास्थ्य महानिदेशक ने जल्द होने वाली नियुक्तियों में से थराली को प्राथमिकता के तौर पर एक्स-रे तकनीशियन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।