फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर पंचायत के सुपुर्द होगी परमार्थ निकेतन की कूड़ा निस्तारण मशीन

नगर पंचायत के सुपुर्द होगी परमार्थ निकेतन की कूड़ा निस्तारण मशीन

Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत के सुपुर्द होगी परमार्थ निकेतन की कूड़ा निस्तारण मशीन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन में करीब छह महीने से निष्क्रिय पड़ी कूड़ा निस्तारण मशीन गले पड़ी मुसीबत की तरह हो गई है। मशीन को मंगाने के बाद मुख्यमंत्री से उद्घाटन तो करा दिया गया, लेकिन संचालन की सिरदर्दी से बचने के लिए आश्रम प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। अब आश्रम प्रबंधन ने मशीन नगर पालिका को हस्तांतरित का निर्णय लिया है।
बता दें, महीनों से ठप पड़ी मशीन के उपयोग पर परमार्थ निकेतन आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने दो कंपनियों से वार्ता की बात कही थी। उन्होंने नगर निगम ऋषिकेश और मुनिकीरेती नगर पालिका को भी कूड़ा निस्तारण संयंत्र उपलब्ध कराने का दावा किया था। फिलहाल अब आश्रम प्रबंधन ने इरादा बदल लिया है। परमार्थ निकेतन में रखा कूड़ा निस्तारण संयंत्र अब नगर पांचायत के सुपुर्द करने का निर्णय लिया गया है। इस सिलसिले में नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल और परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात भी हुई। स्वामी चिदानंद का कहना है कि संयंत्र नगर पंचायत को सौंपा जा रहा है। संचालन में जो सहयोग हो सकेगा हम भी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन

बता दें, कूड़ा निस्तारण मशीन परमार्थ निकेतन आश्रम में करीब पांच माह पूर्व लाई गई थी। इसका उद्घाटन समारोहपूर्वक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था। इस मशीन से नगर का कूड़ा रिसाइकिल करने की योजना थी। इस संयत्र से तैयार खाद किसानों में बांटने के दावे किए गए थे। फिलहाल उक्त योजना आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इस कूड़ा निस्तारण मशीन का आश्रम में सही ठंग से उपयोग नहीं हो पा रहा था। मशीन संचालन के लिए एजेंसियों से वार्ता भी अभी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। इस मशीन का सही ढंग से उपयोग हो सके इसलिए इसे नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक को सौंपी जा रही है। भविष्य में हर संभव मदद की जाएगी।

-स्वामी चिदानंद सरस्वती, परमाध्यक्ष परमार्थ निकेतन
---
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि सरस्वती ने आश्रम परिसर में लगी कूड़ा निस्तारण मशीन को नगर पंचायत को सौंपने की सहमति दी है। यह मशीन लक्ष्मणझूला क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। भूमि चिह्नित कर ली गई है। भूमि के चारों ओर चारदिवारी तैयार करने बाद पंचायत मशीन को अपने अधीन कर लेगी। कूड़े से तैयार की गई खाद किस प्रक्रिया के तहत किसानों में वितरित की जाए, इसका निर्णय बोर्ड बैठक में लिया जाएगा।
-माधव अग्रवाल, अध्यक्ष, नगर पंचायत, स्वर्गाश्रम जौंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed