{"_id":"5c0832a2bdec2241641d435c","slug":"154404116413000-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3000 मीटर दौड़ में लखपती और सनोज ने मारी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3000 मीटर दौड़ में लखपती और सनोज ने मारी अव्वल
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से मुनिकीरेती स्थित स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता बुधवार को समारोहपूर्वक संपन्न हो गई। इस मौके पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुनिकीरेती स्थित स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता के 1500 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में विजय ने प्रथम, प्रमोद ने द्वितीय और नीरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 3000 मीटर दौड़ में सनोज प्रथम, विजय द्वितीय और प्रमोद तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में तुषार, प्रवीन व राम ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में चंदन ने पहला, सनोज दूसरा व प्रवीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक में मंतोष प्रथम, चंदन द्वितीय और नीरज तृतीय स्थान पर रहे। भाला फेंक में मंतोष प्रथम, विजय द्वितीय व चंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के 400 मीटर दौड़ में लखपती, प्रिया व पूजा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में प्रिया ने पहला, सीता ने दूसरा और शोभा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 1500 मीटर दौड़ में लखपती, सरिता व पूजा क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में लखपती प्रथम, सरिता द्वितीय व पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में प्रिया प्रथम, शोभा द्वितीय व सीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में प्रिया, सीता व शोभा ने क्रमश: प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रशिक्षक पंकज ध्यानी, प्रवेश कुमार, आशा सुनील, आशीष, रविंद्र मिश्रा, तरनजीत सिंह, कुलदीप आदि शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य संदीप मोहन ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।