फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इंफेक्शन को रोकने के लिए स्वच्छता आवश्यक : डॉ. प्रसाद

इंफेक्शन को रोकने के लिए स्वच्छता आवश्यक : डॉ. प्रसाद

Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
इंफेक्शन को रोकने के लिए स्वच्छता आवश्यक : डॉ. प्रसाद
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

एंटीबायोटिक रजिस्टेंस रोकने के लिए हाथों की ठीक प्रकार से साफ सफाई करनी चाहिए। इंफेक्शन को रोकने के लिए स्वच्छता जरूरी है। इंफेक्शन के कम होने से एंटीबायोटिक का उपयोग स्वत: ही कम हो जाएगा। चिकित्सक व अन्य मेडिकल स्टाफ को मरीजों को छूने से पूर्व हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। इससे इंफेक्शन को फैलने से रोका जा सकता है।
यह बातें डॉ. पी. गुरु प्रसाद ने बुधवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में एंटीबायोटिक दवाओं के इस्तेमाल को लेकर आयोजित दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस एसपीकॉन-2018 में कहीं। एसपीकॉन-2018 के अंतिम दिन विशेषज्ञों ने कहा कि फाइनल ड्राफ्टिंग के बाद तैयार की गई पॉलिसी को लागू करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों को भेजा जाएगा। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि फिजिशियन, सर्जन, फार्माकोलाजिस्ट, माइक्रोबायलाजिस्ट,नर्सिंग आफिसर, मेडिकल स्टाफ के अलावा आम नागरिक एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनजागरूकता से एंटीबायोटिक दवाओं का गलत इस्तेमाल रोका जा सकता है। इस अवसर पर जिपमर पांडिचेरी की डॉ. अपूर्वा शंकर जोशी, आयोजन समिति की अध्यक्ष व मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी धर, सचिव डॉ. पीके पांडा, डॉ. पुनीत धमीजा, डॉ. रविकांत, प्रो. प्रतिमा गुप्ता, प्रो. एसएस हुंडू, डॉ. बलराम ओमर, डॉ. मनु, डॉ. संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में दिल्ली व जोधपुर एम्स अव्वल
एसपीकान-2018 के तहत पोस्टर व क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में जिपमर, पांडिचेरी की डॉ. दीपाश्री आर, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. देवराज बेलावगी और डॉ. सीवीएन हरीश कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में एम्स दिल्ली के डॉ. जार्ज नेट्टो, डॉ. विसाख केरी प्रथम, पीजीआई चंडीगढ़ के डॉ. नित्यानंद रवि, डॉ. अमित द्वितीय और जिपमर पांडिचेरी की डॉ. दीपांशी व डॉ. अभिमन्यु तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed