{"_id":"5c08328abdec2241454bc09c","slug":"154404114019-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने लिया स्वामी कृष्णाचार्य का आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर ने लिया स्वामी कृष्णाचार्य का आशीर्वाद
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
नगर निगम की मेयर अनिता ममगाईं ने बुधवार को मायाकुंड स्थित कृष्ण कुंज आश्रम में जगद्गुरु रामानुजाचार्य उत्तराखंड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने गंगा की अविरलता को बनाए रखने की दिशा में कार्य करने को आह्वान किया। इस दौरान स्वामी कृष्णाचार्य ने अनिता ममगाईं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश में उनका सर्वप्रथम कार्य स्वच्छता एवं मां गंगा की अविरल धारा को बनाए रखना होना चाहिए। गंगा की धारा को गंगा घाट तक लाने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर गोपाल आचार्य, पंडित रवि शास्त्री, विजय लक्ष्मी भट्ट, अनिल ध्यानी, राम चौबे, दीपक दरगाह, दीपक अग्रवाल, अमित सक्सेना, दीपक राज कचोरी आदि उपस्थित रहे।