{"_id":"5c080218bdec22417c728f27","slug":"15440287384-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने फूंका एचआरडी मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने फूंका एचआरडी मंत्री का पुतला
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड से बच्चों के स्थानांतरण किए जाने के आदेश पर कांग्रेस का गुस्सा फूटा। पार्टी कार्यकर्ताओें ने इसके विरोध में एचआरडी (मानव संसाधन विकास) मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का पुतला फूंका। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकार और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ता गोला बाजार में एकत्रित किए। यहां रोष जताते हुए वक्ताओं ने कहा कि डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर फेल हो रही है। केंद्र में भाजपा के आने के बाद पहले एसएसबी अकादमी श्रीनगर से स्थानांतरित कर दी गई और अब एनआईटी की कक्षाओं के स्थानांतरण के नाम पर एनआईटी उत्तराखंड को स्थानांतरित किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोची समझी साजिश के तहत छात्रों के आंदोलन की आड़ में एनआईटी स्थानांतरित हो रही है। कहा कि कुछ दिन पूर्व सीएम और विधायक ने झूठा बयान दिया था, कि एनआईटी स्थानांतरित नहीं हो रही है। प्रदर्शन के पश्चात उन्होंने जावड़ेकर के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रांतीय प्रवक्ता प्रदीप तिवाड़ी, जिला महामंत्री गणपति भट्ट, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र पुंडीर, युकां जिला उपाध्यक्ष विजय रावल, युकां विधान सभा अध्यक्ष विपिन रावत, कमल रावत और राजेश जुगरान आदि शामिल थे।