फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छंटनीशुदा आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों और छात्र नेताओं का धरना जारी

छंटनीशुदा आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों और छात्र नेताओं का धरना जारी

Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
छंटनीशुदा आउटसोर्स सुरक्षा कर्मियों और छात्र नेताओं का धरना जारी

विज्ञापन
श्रीनगर। एचएनबी गढ़वाल विवि से हटाए गए आउटसोर्स सुरक्षा कर्मी और छात्र नेता दूसरे दिन भी विवि के मुख्य गेट के समक्ष धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर उन्होंने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गढ़वाल विवि से हटाए गए आउटसोर्स कर्मचारियों के समर्थन में छात्र नेता उतरे हुए हैं। मंगलवार को छात्र नेता जब उक्त कर्मचारियों की मांग के समर्थन में कुलपति से वार्ता करने जा रहे थे, तो उनको गेट पर रोक दिया गया था। विरोध स्वरूप छात्र उक्त कर्मचारियों के साथ गेट पर ही बैठ गए। बुधवार को छात्र नेता पुन: कर्मचारियों के समर्थन में विवि के प्रशासनिक भवन के गेट को बंदर धरने में बैठ गए। हालांकि विवि में किसी कर्मचारी की मृत्यु की वजह से वहां अवकाश था। इस मौके पर सभा का आयोजन कर कहा गया कि विवि ने बिना नोटिस के 36 सुरक्षा कर्मियों को हटाकर अनैतिक काम किया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों की सेवा बहाली के साथ ही ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग की। प्रदर्शन में सुरक्षा श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय पडियार, सचिव गिरीश भट्ट, गीता, विजय सिंह, संगीता, नीलम, सरोप सिंह समेत विभिन्न छात्र संगठनों के पदाधिकारी शामिल थे। वहीं, दोपहर बाद आईसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती, एसफआई के नितिन मलेठा और डीएसओ की रेशमा पंवार की कुलसचिव आवास में आंदोलन के संबंध में वार्ता हुई, जिसमें कुलसचिव डा. एके झा ने आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed