{"_id":"5c0800d4bdec2241540080e7","slug":"154402841418-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी उतराखंड के शिफ्टिंग पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी उतराखंड के शिफ्टिंग पर जताया रोष
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस के निर्माण के लिए संघर्ष कर रहे प्रजम (प्रगतिशील जनमंच) ने कैंपस से बच्चों का स्थानांतरण किए जाने पर रोष जताया। उन्होंने निर्णय को पहाड़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
आगामी 10 दिसंबर को एनआईटी परिसर निर्माण, राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर मेें विशेषज्ञ डॉक्टर व संसाधन सहित अन्य मांगों के लिए प्रजम की ओर से स्वाभिमान रैली निकाली जा रही है। रैली की तैयारी के लिए बुधवार को प्रजम की बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर रोष जताया कि सरकारों की असफलता की वजह से एनआईटी के बच्चे शिफ्ट किए जा रहे हैं। कहा कि एनआईटी उत्तराखंड के छात्रों को जयपुर शिफ्ट करने का निर्णय पहाड़ के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। इस अवसर पर रैली के आयोजन के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रजम के अध्यक्ष अनिल स्वामी, प्रवक्ता सुरजीत बिष्ट, विमला तिवाड़ी, सोबती देवी, रामेश्वरी देवी, दयाराम पुरी, मुकेश अग्रवाल, देवेंद्र राणा, सुधाकर भट्ट और हीरा लाल जैन आदि मौजूद थे।