फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए भारत के निर्माण में सहायक सिद्घ हो रहे महर्षि अरविंद के सिद्घांत

नए भारत के निर्माण में सहायक सिद्घ हो रहे महर्षि अरविंद के सिद्घांत

Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नए भारत के निर्माण में सहायक सिद्घ हो रहे महर्षि अरविंद के सिद्घांत

विज्ञापन
गोपेश्वर। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय परिसर गोपेश्वर में अंग्रेजी विभाग की ओर से साहित्यकार व दार्शनिक महर्षि अरविंद को 68वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान व्याख्यान कार्यक्रम और नाटक मंचन से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं ने महर्षि अरविंद को समर्पित नाटक ‘रिफंड’ के माध्यम से आधुनिक शिक्षा व्यवस्था पर करारी चोट की।

महाविद्यालय सभागार में आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम में मुख्य वक्ता पीजी कॉलेज जोशीमठ के प्रवक्ता डा. चरण सिंह राणा ने कहा कि महर्षि अरविंद आधुनिक भारत के युगदृष्टा थे। ज्ञान, विज्ञान, साहित्य, शिक्षा, योग एवं आध्यात्म के क्षेत्र में उनके सिद्धांत नए भारत के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। मुख्य अतिथि नगर पालिका गोपेश्वर के अध्यक्ष सुरेंद्र लाल ने कहा कि महर्षि अरविंद का जीवन दर्शन हमें आत्मचिंतन की शिक्षा देता है। सुबोध प्रेम विद्या मंदिर के संस्थापक राकेश गैरोला ने महर्षि अरविंद के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान साहित्यकार अरविंद की पुण्यतिथि पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें मनीषा ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एके अवस्थी, कार्यक्रम संयोजक अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डा. दर्शन सिंह नेगी, डा. मनोज बिष्ट, डा. दिनेश सती, डा. जेएस नेगी, डा. शिवकुमार, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, सौरभ भाटिया, रजत, दिव्य जयंती, मंजरी, रोशनी, सोनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed