{"_id":"5c0800c0bdec2241a9113949","slug":"154402839214-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी व प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की स्मृति में सौर्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी व प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की स्मृति में सौर्य सम्मान
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। शौर्य सम्मान दिवस पर केंद्रीयकृत प्रशिक्षण केंद्र एसएसबी के कलाकेंद्र में आयोजित कार्यक्रम में विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी के चित्र पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके बलिदान व वीरता को याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कर्णप्रयाग में स्थापित वार मेमोरियल एग्लो मीडियम स्कूल व अंग्रेजों द्वारा करवाई गई हरिद्वार-कर्णप्रयाग मेमोरियल रेलवे लाइन का सर्वे दरवान सिंह के बलिदान का प्रतीक है।
बुधवार को वार मेमोरियल शताब्दी समारोह समिति की ओर से एसएसबी के कलाकेंद्र में प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों एवं सेनानियों का शौर्य सम्मान एवं विकास दिवस बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी के पौत्र सुदर्शन सिंह नेगी को पूर्व कबीना मंत्री डा. मोहन सिंह रावत गांववासी, एसएबी के द्वितीय सेनानायक सुरेंद्र विक्रम पंवार, पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा व निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विपिन चंद्र मैठाणी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री डा. गांववासी ने विक्टोरिया क्रास दरवान सिंह नेगी की वीरता के बारे में बताया। कार्यक्रम में वार मेमोरियल शताब्दी समारोह समिति के महासचिव भुवन नौटियाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष विपिन मैठाणी हरीश पुजारी, सुभाष गैरोला आदि ने भी विचार रखे। जबकि कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग व स्कूली छात्र भी शामिल थे।