फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

Wed, 05 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
पालिका ने अतिक्रमण के खिलाफ शुरू की कार्रवाई

विज्ञापन
देवप्रयाग। पालिका ने नगर क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरुआत वाल्मीकि बस्ती से की गयी है। पालिका की ओर से चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

बुधवार को पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में पालिका ने वाल्मीकि बस्ती में एक अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान गुस्साए लोगों ने पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया कि नगर में अन्य कई स्थानों पर अतिक्रमण किया गया है, लेकिन पालिका उस ओर ध्यान नहीं दे रही है। कहा कि राजनीति के तहत गरीब लोगों को निशाना बनाकर उन्हें बेघर किया जा रहा है। पूर्व सभासद विद्यार्थी पालीवाल ने पालिका की ओर से की गई कार्रवाई पर आक्रोश जताते हुए कहा कि पालिका को सबसे पहले बड़े अतिक्रमणकारियों से शुरूआत करनी चाहिए थी। दूसरी ओर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि बोर्ड के निर्णय के बाद अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की गई है, जिसमें चार अतिक्रमणकारियों को व 19 सुअर पालकों को नोटिस जारी कर दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed