फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पोखरी में 14 से आयोजित होगा औद्योगिक किसान मेला

पोखरी में 14 से आयोजित होगा औद्योगिक किसान मेला

Wed, 05 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
पोखरी में 14 से आयोजित होगा औद्योगिक किसान मेला

विज्ञापन
पोखरी। पांच दिवसीय चंद्र कुंवर बर्तवाल खादी पर्यटन औद्योगिक किसान विकास मेला 14 दिसंबर से होगा। नगर पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में मेले की रूपरेखा तय की गई। नगर पंचायत ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मेले को भव्य रुप देने के लिए सहयोग मांगा है।

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेला आयोजन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मेले को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न खेल गतिविधियां होंगी और सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि मेला आयोजन में राजनीति को आड़े नहीं आने दिया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन में सभी जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेष रावत, रमेश चौधरी, विजयपाल रावत, मंदोधरी पंत, वीरेंद्रपाल भंडारी, डा. मातवर रावत, विष्णु चमोला, रामेश्वर त्रिपाठी, शिवराज पंवार, रामप्रसाद सती, वत्सला सती, राजेंद्र असवाल, दिग्पाल नेगी, योगेंद्र सिंह, सतेंद्र कंडारी और हनुमंत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed