{"_id":"5c07ffb3bdec2241836bb414","slug":"15440281251-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक का बेटा निर्विरोध जिपं सदस्य निर्वाचित, अर्चना बनी देवल की प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक का बेटा निर्विरोध जिपं सदस्य निर्वाचित, अर्चना बनी देवल की प्रधान
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। त्रिस्तरीय पंचायतों के तहत हुए उपचुनावों में नारायणबगड़ ब्लाक के कोठली जिला पंचायत वार्ड से विधायक मुन्नी देवी शाह का बेटा गणेश शाह निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुआ। वहीं कर्णप्रयाग के देवल ग्राम पंचायत में अर्चना देवी निर्विरोध प्रधान बनीं। निर्वाचित प्रतिनिधियों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए।
यहां उपचुनावों जिला पंचायत सदस्य के लिए राकेश कुमार और विधायक मुन्नी देवी शाह के बेटे गणेश शाह ने नामांकन किया। राकेश कुमार का नामांकन जांच के दौरान खारिज हो गया, जिसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर केसी मेहरा ने बुधवार को गणेश शाह को निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य घोषित कर उन्हें प्रमाणपत्र सौंपा। वहीं कर्णप्रयाग ब्लाक की देवल ग्राम पंचायत में अर्चना देवी को निर्वाचित प्रधान होने का प्रमाणपत्र दिया गया। गणेश के जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने पर जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, मनोज भंडारी, भाजपा के वरिष्ठ नेता टीका प्रसाद मैखुरी, मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी आदि ने खुशी जताई।