{"_id":"5c06e2c5bdec22418d761d5f","slug":"154395518414200-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 मीटर दौड़ में राम व शिल्पा ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 मीटर दौड़ में राम व शिल्पा ने मारी बाजी
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती । खेल विभाग नरेंद्रनगर की ओर से दो दिवसीय ओपन अनुसूचित जाति बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मंगलवार को मुनिकीरेती स्थित स्टेडियम में आयोजित खेल प्रतियोगिता का पूर्णानंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य संदीप मोहन व नेशनल खिलाड़ी सूर्यवंशी ने शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज नरेंद्रनगर, पावकी देवी इंटर कॉलेज, पूर्णानंद इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी कृष्ण मोहन ने बताया कि खिलाड़ियों के जाति प्रमाणपत्र का निरीक्षण कर ही एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रवेश दिया गया है। प्रतियोगिता की 200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में राम प्रथम, सचिन द्वितीय और सागर तृतीय स्थान रहे। बालिका वर्ग में शिल्पा, मोनिका और लक्ष्मी ने क्रमश: प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में मंतोष, अमन और राम, 800 मीटर बालक वर्ग में रोशन, धुव्र और आशू ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। लंबी कूद बालक वर्ग में रोशन, मंतोष और ऋतिक ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। शेष प्रतियोगिताएं और पुरस्कार वितरण बुधवार को होगा।