{"_id":"5c06e2b2bdec2241a6447b1e","slug":"15439551642-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने सहभोज करवाकर मिटाए गिले शिकवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने सहभोज करवाकर मिटाए गिले शिकवे
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला की ओर से पार्टी के सभी जीते व हारे पार्षदों के लिए दोपहर में भोज का आयोजन किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और निगम की पहली मेयर अनिता ममगाईं भी पहुंचीं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला के एक ओर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल तो दूसरी ओर मेयर अनिता ममगाईं बैठी हुई थीं।
इसी बीच मेयर अनिता ममगाईं ने विधानसभा अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट किया तो विधानसभा अध्यक्ष की ओर से भी उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी गई। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान से चल रही रिश्तों की खटास को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला ने लंच के जरिए मिठास में तब्दील करने की कोशिश की। यही वजह रही कि मंच पर मेयर और विधानसभा अध्यक्ष को एक दूसरे से पुष्पगुच्छ भेंट करवाकर फिलहाल सतह पर आई रिश्तों की तल्खी को मिटाने का प्रयास हुआ है।