{"_id":"5c06af22bdec22418c7a8442","slug":"154394196515-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में प्रावि मैखुरा का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में प्रावि मैखुरा का दबदबा
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। ब्लाक स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्राथमिक विद्यालय मैखुरा की अंजली और सपना का दबदबा रहा। अंजली ने जहां प्राथमिक वर्ग की पेंटिंग, भाषण और कुर्सी दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सपना ने पेंटिंग और कुर्सी दौड़ में दूसरा तो चम्मच दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया।
बीआरसी कार्यालय परिसर में आयोजित ब्लाक के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले 18 वर्ष से कम उम्र के दिव्यांग बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन उपखंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान ने किया। इस अवसर कैना चौहान ने कहा कि आज दिव्यांगों को दी जा रही विभिन्न सुविधाएं उन्हें मुख्य धारा से जोड़ रही है। आयोजित प्रतियोगिताओं की चम्मच दौड़ में प्राथमिक विद्यालय तोप के रितिक ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग की पेंटिंग प्रतियोगिता में जीआईसी जाख के शांतनु को पहला और कर्णप्रयाग के अनुज नेगी को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा भाषण में नौटी की खुशी और जाख के शांतनु को क्रमश: दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग की कुर्सी दौड़ में कर्णप्रयाग के अनुज नेगी ने पहले और जाख के सुमित ने दूसरे स्थान पर बाजी मारी। इस अवसर पर प्रतियोगी सभी 25 से अधिक छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बीआरसी बीना भंडारी, बीपी बेंजवाल, नरेश खंडूड़ी, बसंत रावत, अनूप केडियाल, फियाज अहमद, गोपाल लाल, अनिल कुमार, विनोद कुमार, पूनम आदि मौजूद थे।