{"_id":"5c0595e6bdec224153247961","slug":"154386996811-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये साल पर मेधावी छात्राओं को मिलेगी नीट और जेईई की कोचिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये साल पर मेधावी छात्राओं को मिलेगी नीट और जेईई की कोचिंग
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- नीट और जेईई जैसी प्रतियोगिताओं परीक्षाओं की तैयारी कराएगा शिक्षा विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। नये साल पर सरकारी एवं अशासकीय स्कूलों की मेधावी छात्राओं को शिक्षा विभाग की ओर से निशुल्क नीट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) एवं जेईई एंट्रेस एग्जाम की कोचिंग दी जाएगी। यह कोचिंग हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को दी जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह के मुताबिक विकासनगर ब्लॉक से ऐसी दस छात्राओं के नाम जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय रमसा को भेजे जा रहे हैं।
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला परियोजना अधिकारी वाईएस चौधरी की ओर से जनपद के समस्त विकासखंडों से ऐसी छात्राओं की सूची मांगी गई है। जो इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में अध्ययनरत हों और जिन्होंने हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विकासखंड क्षेत्र में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हों। खंड शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह के मुताबिक इन छात्राओं को देहरादून एवं हल्द्वानी में निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित एवं जीव विज्ञान विषयों में नये साल में जनवरी महीने से यह कोचिंग दी जाएगी। इसमें कोचिंग एवं आने-जाने का शुल्क निशुल्क होगा। जबकि आवेदन शुल्क स्वयं छात्राओं के अभिभावकों की ओर से वहन किया जाएगा। कालसी और चकराता विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से भी विकासखंड क्षेत्र की मेधावी छात्राओं के नाम जिला परियोजना अधिकारी कार्यालय को भेजे जा रहे हैं।