{"_id":"5c0595e2bdec221c8f68bb6c","slug":"15438699647-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ ने किया फीस बढ़ोतरी का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ ने किया फीस बढ़ोतरी का विरोध
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के प्रथम सेमेस्टर के परीक्षा शुल्क में की गई बढ़ोतरी के विरोध में छात्रसंघ ने प्रभारी प्राचार्य का घेराव कर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने फीस बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों को समझा-बुझा कर शांत कराया। कहा कि जल्द ही उच्चाधिकारियों को छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा।
छात्रसंघ कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए और एमए, एमएससी, एमकॉम के प्रथम सेमेस्टर की फीस में बढ़ोतरी कर दी है। पूर्व तक छात्रों से परीक्षा शुल्क के रूप में बहुत कम राशि ली जाती थी, लेकिन अब इस शुल्क में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है। डाकपत्थर डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले ज्यादातर छात्रों के लिए इतनी फीस शुल्क के रूप में देना मुमकिन नहीं है। ऐसे में यदि जल्द ही कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस में बढ़ोतरी का निर्णय वापस नहीं लिया तो छात्रों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
घेराव करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सलमान, कार्यकारी अध्यक्ष प्रियता खत्री, सहसचिव मनीष शर्मा, कोषाध्यक्ष संदीप कंडवाल, छात्रा प्रतिनिधि श्वेता, अंकिता बुटोला, भाग्यश्री, अर्चना, जैसमिन, प्रवीन, प्रशांत कश्यप आदि शामिल रहे।