{"_id":"5c0595debdec22415f3d9b89","slug":"15438699612030-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकासनगर में 30 टीचरों से होगी रिकवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकासनगर में 30 टीचरों से होगी रिकवरी
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जूनियर हाईस्कूल के टीचरों को मूल वेतन का लाभ देने का है मामला
- चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान मामले में भी कुछ शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। जूनियर हाईस्कूलों के विकासनगर ब्लॉक के 30 शिक्षकों से रिकवरी होगी। इन शिक्षकों को मूल वेतन का लाभ दिए जाने के मामले में विभाग की ओर से यह कार्रवाई की जा रही है। उपखंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कुछ टीचरों से 30 हजार से लेकर तीन लाख रुपये तक की रिकवरी की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से शिक्षकों के नामों की सूची कर ली गई है। आरोप है कि इन टीचरों को गलत तरीके से का लाभ दिया गया। उधर चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान मामले में भी कुछ शिक्षकों पर कार्रवाई की तैयारी है।
शिक्षा विभाग में प्राथमिक स्कूलों से जूनियर हाईस्कूलों में प्रमोशन होकर आए टीचरों को मूल वेतन का लाभ दिया जा रहा है। जबकि विभाग का कहना है कि एक जनवरी वर्ष 2006 के बाद सीधी भर्ती से आने वाले टीचरों को लाभ दिया जाना था, लेकिन ऐसा न कर कई शिक्षकों को लाभ दिया जा रहा है जो प्राथमिक विद्यालयों से जूनियर हाईस्कूल में प्रमोशन पाकर पहुंचे हैं। हैरानी की बात यह है कि शिक्षा विभाग को दस साल बाद इसकी याद आई है। उप खंड शिक्षा अधिकारी हिमांशु कुमार के मुताबिक जिन टीचरों की सूची तैयार की गई है उन टीचरों से इसकी रिकवरी की जाएगी। इस दौरान यदि कोई टीचर सेवानिवृत्त होता है तो उसके पेंशन फंड से रिकवरी होगी। उधर सहायक अध्यापक एलटी की पुरानी सेवाओं को जोड़कर उन्हें चयन और प्रोन्नत वेतनमान मामले में भी कुछ टीचरों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एलटी में प्रमोशन होकर आए टीचरों को चयन और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ उनकी बेसिक की पुरानी सेवाओं को नहीं बल्कि एलटी में प्रमोशन की तिथि को जोड़कर दिया जाना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। कई टीचरों को उनकी बेसिक की पुरानी सेवाओं को जोड़कर इसका लाभ दिया जाने लगा। जबकि बेसिक और एलटी अलग-अलग संवर्ग हैं।
जूनियर हाईस्कूल के जिन टीचरों की सूची तैयार की गई है उनसे रिकवरी होगी। रिकवरी के लिए टीचरों को अलग से कोई नोटिस नहीं भेजा जाएगा। जिन टीचरों से रिकवरी होनी है उन्हें इसके बारे में मालूम है।
विज्ञापन
- हिमांशु कुमार श्रीवास्तव, उप शिक्षा अधिकारी विकासनगर।
एक जनवरी 2006 के बाद के नियुक्त टीचरों को मूल वेतन का लाभ मिलना चाहिए। पांचवे वेतनमान में एलटी व जूनियर हाईस्कूलों के टीचरों का एक ही वेतनमान था। - सतीश घिल्डियाल, प्रदेश संगठन मंत्री जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ