{"_id":"5c05923ebdec2241822eea4e","slug":"1543869033928-414-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी समिति ने वसूला 28,414 रुपये का मंडी शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी समिति ने वसूला 28,414 रुपये का मंडी शुल्क
Updated Tue, 04 Dec 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश। मंडी समिति के सचल दल ने चेकिंग अभियान के दौरान सामान का टैक्स जमा न करने पर एक वाहन और तीन हाथ ठेलियों पर कार्यवाही करते हुए 28,414 रुपये मंडी शुल्क वसूल किया। सोमवार को मंडी समिति ऋषिकेश के सचल दल की ओर से तहसील चौक पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान एक ट्रांसपोर्ट वाहन आता दिखाई दिया, इसे रोकने पर चालक आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। वाहन मूंगफली से लदा हुआ था।
इसके बाद सचल दल ने तीन हाथ ठेलियों को रोक कर संबंधित कागजात मांगे। कागज न दिखा पाने पर दल ने टैक्स वसूला। इन तीनों हाथ ठेलियों में चावल के कट्टे लदे हुए थे। मंडी समिति के इंस्पेक्टर हरीश कोहली ने बताया कि ट्रांसपोर्ट वाहन से 1303 रुपये का मंडी शुल्क , विकास सेस 326, समन शुल्क पांच हजार तथा तीनों हाथ ठेलियों से 2731 रुपये का मंडी शुल्क, 683 रुपये विकास सेस व 25 हजार रुपये समन शुल्क में वसूल किए हैं। उन्होंने बताया कि कुल 28 हजार 414 रुपये का शुल्क टैक्स चोरी करने पर वसूल किया है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।