{"_id":"5c055ef7bdec22418d761bbe","slug":"154385590617-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश की आठ समितियों को मिला राज्य मंत्री ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश की आठ समितियों को मिला राज्य मंत्री ने किया सम्मानित
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम ने राज्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 सहकारी समितियों को सहकारी उत्कृष्टता और वरीयता पुरस्कारों से नवाजा। उत्कृष्ट समिति को 25 हजार व वरीयता समिति को 20 हजार की धनराशि के साथ ही प्रमाण पत्र व शील्ड प्रदान की गई। समितियों को पुरस्कार सहकारी व दुग्ध मंत्री डा. धन सिंह रावत ने दिया।
गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर स्थित एसीएल हॉल में आयोजित समारोह में सहकारिता मंत्री डा.धन सिंह रावत ने कहा कि सहकारिता समितियां प्रदेश में और बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कहा कि बेहतर रोजगार के साथ ही सहकारिता समितियों का उत्थान होगा। कार्यक्रम में चयनित आठ समितियों को राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत द्वारा सम्मानित किया गया, जिसमें दुग्ध उत्पादन सहकारी समिति फुटकुंआ देवलगछोर नैनीताल, दुग्ध उत्पादक समिति संजय नगर लालकुआं नैनीनाल, बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति दुआधार नरेंद्रनगर टिहरी, किसान सेवा सहकारी समिति सेवलां कला माजरा देहरादून, महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति छोडजली, कालाडूंगी नैनीताल, महिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति चांदनी चौक कालाडूंगी नैनीनात स्याल्सी दीर्घाकार बहुउद्देश्यीय समिति जौनपुर, टिहरी, नहेडा अनंतपुर किसान सेवा सहकारी समिति हरिद्वार को सम्मानित किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सभी सहकारिता समितियों के सम्मान को चयन पर बधाई दी। कार्यक्रम में एनसीडीसी के क्षेत्रीय निदेशक राकेश कुमार दुआ, प्रोग्राम ऑफिसर रितेश मीना, मोहन लाल शर्मा, आनंद एडी शुक्ल, मान सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।