फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गढ़वाल विवि के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रही ग्रेज्युटी व भविष्य निधि

गढ़वाल विवि के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रही ग्रेज्युटी व भविष्य निधि

Mon, 03 Dec 2018 10:20 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
गढ़वाल विवि के सेवानिवृत कर्मचारियों को नहीं मिल रही ग्रेज्युटी व भविष्य निधि
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेज्युटी व भविष्य निधि भुगतान नहीं हो पा रहा है। विवि प्रशासन का कहना है कि सरकार से धनराशि नहीं मिल पाने के कारण भुगतान नहीं किया जा सक रहा है। जबकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इसे विवि प्रशासन की लापरवाही बताया है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि से सेवानिवृत्त कर्मचारी अब विवि प्रशासन के खिलाफ मुखर होने लगे हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासनिक भवन के कई चक्कर काटने के बाद भी उन्हें भविष्य निधि व ग्रेज्युटी की धनराशि नहीं मिल रही है। आरटीआई कार्यकर्ता संतोष मंमगाई ने कहा कि विवि प्रशासन की लापरवाही के चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मंमगाई ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों की अकर्मण्यता के चलते कर्मचारियों की भविष्य निधि की करोड़ों की धनराशि विवाद में फंसी हुई है। वहीं विवि के वित्त अधिकारी प्रो. एनएस पंवार ने कहा कि ग्रेज्युटी की धनराशि सरकार की ओर से आती है। सरकार से यह धनराशि न मिलने के कारण सेवानिवृत्त कर्मचारियों को ग्रेज्युटी का धनराशि नहीं दी जा सकी है। प्रो. पंवार ने कहा कि जल्द सभी समस्याओं का निराकरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed