{"_id":"5c055dd0bdec2241ba2c71db","slug":"154385561120-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज डिपो शिफ्ट करने पर कर्मचारी संगठन व छात्रसंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज डिपो शिफ्ट करने पर कर्मचारी संगठन व छात्रसंघ ने दी आंदोलन की चेतावनी
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अवकाश प्राप्त कर्मचारी विकास संगठन ने बैठक आयोजित कर श्रीनगर स्थित रोडवेज डिपो को ऋषिकेश शिफ्ट करने पर कड़ा विरोध किया गया। कर्मियों ने डिपो के लिए स्वीकृत 25 बसों का संचालन श्रीनगर डिपो से किए जाने की भी मांग की है। दूसरी ओर गढ़वाल विवि छात्रसंघ ने भी आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को टीका प्रसाद उनियाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रीनगर डिपो को ऋषिकेश डिपो से संबंध करने का कड़ा विरोध किया गया। कहा कि लंबे संघर्ष व जन आंदोलन के बाद श्रीनगर में डिपो की स्थापना की गई थी, जिसके बाद डिपो के लिए 25 बसें स्वीकृत की गई, लेकिन साजिशों के तहत डिपो से धीरे-धीरे बसों का संचालन बंद किया जा रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शासन से श्रीनगर डिपों से 25 बसों के संचालन की मांग के साथ ही आईटीआई के समीप डिपो की खाली पड़ी भूमि पर कार्यशाला निर्माण व पेट्रोल पंप की मांग की है। बैठक में शिवचरण सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी, हरि सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे। दूसरी ओर इस मामले में बिड़ला परिसर छात्रसंघ सचिव रामप्रकाश की अध्यक्षता में छात्रों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि अगर डिपो को ऋषिकेश शिफ्ट किया गया तो छात्रों को मजबूरन आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर देवकांत देवराड़ी, संजय बिष्ट, लवीश राणा, प्रदीप रावत, अंकित सिंह, रोविन, रिंकी, निधि आदि मौजूद थे।