{"_id":"5c055ccabdec2241cb56ad7a","slug":"15438553489-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑल वेदर रोड कटिंग में रखें समान मानक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑल वेदर रोड कटिंग में रखें समान मानक
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत पीपलकोटी में आयोजित जन सुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने अधिकारियों के सम्मुख अपनी समस्याएं रखीं। ग्रामीणों ने आबादी और बाजार क्षेत्र में हिल कटिंग का एक मानक निर्धारित करने की मांग उठाई है। साथ ही खाता-खतौनी को आधार न बनाकर भूस्वामी को मुआवजे के भुगतान की मांग उठाई है। इस पर अपर जिलाधिकारी मोहन सिंह बर्निया ने एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सोमवार को पीपलकोटी के सेमलडाला मैदान में जन सुनवाई हुई। ग्रामीणों ने बताया कि गडोरा से पीपलकोटी बाजार तक कई आवासीय भवन और दुकानों के आधे हिस्से को रोड कटिंग में लिए चिह्नित किया गया है, जबकि मुआवजा भी आधे हिस्से का ही दिया जा रहा है। जिससे भवन व दुकान का आधा हिस्सा किसी काम का नहीं रह जाएगा। एडीएम ने एनएच के अधिकारियों को मुआवजा वितरण में पूरी सावधानी बरतने और ग्रामीणों को पूरा हक दिए जाने के निर्देश दिए। एडीएम ने अधिकारियों के साथ गडोरा से पीपलकोटी बाजार तक रोड कटिंग का स्थलीय निरीक्षण भी किया। इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद सती, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश लाल बंडवाल, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, अतुल शाह, विजय मलासी, अयोध्या प्रसाद हटवाल आदि मौजूद थे।