{"_id":"5c055cbabdec224192170210","slug":"154385533318-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवाल में पंचायत उपचुनाव के लिए नहीं बिका एक भी प्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवाल में पंचायत उपचुनाव के लिए नहीं बिका एक भी प्रपत्र
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवाल। विकासखंड के धुराधारकोट ग्राम पंचायत में प्रधान के उपचुनाव सहित अन्य तीन ग्राम पंचायतों में तीन वार्ड सदस्यों के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन प्रपत्र नहीं खरीदा। यह चुनाव 13 दिसंबर को होने थे, लेकिन शनिवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत एक भी उम्मीदवार नहीं पहुंचा।
ब्लाक देवाल के धुराधारकोट में ग्राम प्रधान और हाटकल्याड़ी, ताजपुर तथा सेलखोला में एक-एक वार्ड सदस्यों का उपचुनाव होना था। 3 दिसंबर को टिकट खरीदने का अंतिम दिन था, लेकिन ग्राम प्रधान सहित वार्ड सदस्यों के लिए एक भी नामांकन प्रपत्र नहीं बिका। सहायक पंचायत राज विकास अधिकारी दलेबू लाल ने बताया कि ब्लाक के धुराधारकोट ग्राम प्रधान सहित तीन वार्डों में उपचुनाव होने है। 3 दिसंबर को टिकट खरीदने कर अंतिम तिथि थी, लेकिन किसी ने भी आवेदन प्रपत्र नहीं खरीदा।