फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सैन्य सम्मान के साथ दी शहीद को अंतिम विदाई

सैन्य सम्मान के साथ दी शहीद को अंतिम विदाई

Mon, 03 Dec 2018 10:11 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
सैन्य सम्मान के साथ दी शहीद को अंतिम विदाई
पीपलकोटी। अभ्यास के दौरान हुए विस्फोट में शहीद हुए स्यूंण गांव के सुरजीत सिंह राणा का सोमवार को पैतृक घाट दूधगंगा के तट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के शोक में पीपलकोटी बाजार बंद रहा। शहीद के बड़े भाई महावीर राणा और भतीजे अजय राणा ने पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

बीते शनिवार को जम्मू की अखनूर तहसील के पालावाला सेक्टर में अभ्यास के दौरान हुए धमाके में दस गढ़वाल राइफल के जवान स्यूंण गांव निवासी सुरजीत सिंह (30) शहीद हो गए थे। रविवार को शहीद का पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट देहरादून लाया गया। देर रात तक सेना के वाहन से पार्थिव शरीर को श्रीनगर तक लाया गया। सोमवार को सुबह करीब दस बजे शहीद का पार्थिव शरीर स्यूंण गांव पहुंचाया गया। जैसे ही शहीद के पार्थिव शरीर को गांव में लाया गया, परिजन ताबूत पर लिपटकर रोने-बिलखने लगे। ताबूत में बंद शहीद के शव को देख गांव के बुजुर्ग, महिलाओं, युवाओं और बच्चों की आंखें नम हो गई। शहीद के घर में मां के साथ ही बड़ा भाई महावीर राणा व उसका परिवार रहता है। शहीद सुरजीत की पत्नी की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई है और उनकी कोई संतान नहीं है। सुरजीत के सिर से पिता का साया बचपन में ही छिन गया था।
विज्ञापन

करीब एक घंटे तक घर में रखने के बाद पार्थिव शरीर को करीब तीन किमी दूर पैदल पैतृक घाट दूधगंगा के तट पर लाया गया। ब्रिगेडियर कर्नल अनिल कुमार पुंडीर, कर्नल हिमांशु मिश्रा, चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी, एसडीएम परमानंद राम, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, ग्राम प्रधान जगदीश नेगी, रविंद्र नेगी सहित सैन्य अधिकारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने शहीद सुरजीत की शहादत को नमन कर शहीद के परिजनों को हर संभव मदद देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed