फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नए साल में खुलेंगे नियुक्तियों के द्वार

नए साल में खुलेंगे नियुक्तियों के द्वार

Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नए साल में खुलेंगे नियुक्तियों के द्वार
- 723 बेरोजगारों का टीचर बनने का सपना होगा पूरा
विज्ञापन

बिशन सिंह बोरा
विकासनगर। नया साल 2019 सैकड़ों बेरोजगारों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आएगा। खासकर शिक्षा विभाग में बेरोजगारों के लिए नए साल में नियुक्तियों के द्वार खुलने जा रहे हैं। शिक्षा विभाग के अनुसार देहरादून सहित गढ़वाल मंडल में 723 बेरोजगारों का टीचर बनने का सपना पूरा होगा। इसके अलावा कुछ अन्य विभागों में भी ऑउटसोर्स के माध्यम से बेरोजगारों को रखे जाने की तैयारी है।
अधीनस्थ चयन आयोग की ओर से शिक्षा विभाग को सहायक अध्यापक के पद के लिए चयनित 270 अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई है। 17 दिसंबर से प्रमाणपत्रों की जांच के बाद नए साल में इन अभ्यर्थियों को देहरादून सहित गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों के स्कूलों में नियुक्तियों दी जाएंगी। अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक 17 से 23 दिसंबर तक अभ्यर्थियों के प्रमाणपत्रों की जांच होगी। इसके बाद नए साल की शुरुआत में ही इन्हें तैनाती दी जाएगी। इसके अलावा गढ़वाल मंडल में गेस्ट टीचरों के 453 पदों को भरे जाने की तैयारी है। इसके लिए विभाग के पास विभिन्न जनपदों की रिक्तयां आ चुकी हैं। अपर शिक्षा निदेशक के मुताबिक गेस्ट टीचरों के आवेदन एवं नियुक्तियों को लेकर एनआईसी ने एक सॉफ्टवेयर तैयार किया है। जिसे सिक्योरिटी ऑडिट के लिए दिल्ली भेजा गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।
विज्ञापन

दूसरी ओर नए साल में विभिन्न जनपदों की तहसीलों एवं डीएम कार्यालयों में कर्मचारियों के रिक्त पद उपनल के माध्यम से भरे जाने की तैयारी है। इस बाबत शासन की ओर से समस्त जिलाधिकारियों को आदेश भी जारी हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन जनपदों में रखे जाएंगे इतने गेस्ट टीचर
देहरादून में 24, टिहरी में 91, चमोली में 64, उत्तरकाशी में 45, हरिद्वार में 52, रुद्रप्रयाग में 60, पौड़ी में 117 गेस्ट टीचर रखे जाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नए साल में इन गेस्ट टीचरों को विभिन्न स्कूलों में तैनाती दे दी जाएगी।


बयान
गढ़वाल मंडल में वर्ष 2014 के सापेक्ष प्रतीक्षा सूची से चयनित 64 में से 63 अभ्यर्थियों को इसी महीने नियुक्ति दी जा चुकी है। अधीनस्थ चयन आयोग के माध्यम से चयनित 270 सहायक अध्यापकों एवं 453 गेस्ट टीचरों की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। नए साल के शुरुआत में इन्हें नियुक्तियां दे दी जाएंगी।
-महावीर सिंह बिष्ट, अपर शिक्षा निदेशक, माध्यमिक शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed