फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नगर के विकास में सहयोग करें सीएम : धस्माना

नगर के विकास में सहयोग करें सीएम : धस्माना

Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
नगर के विकास में सहयोग करें सीएम : धस्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि नवगठित बोर्ड के ऊपर चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी है। कांग्रेस संगठन डोईवाला के समुचित विकास को लेकर काम करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को नगर के विकास में अपना अपेक्षित सहयोग सुनिश्चित करना होगा। रविवार को कांग्रेस संगठन की ओर से बतौर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका डोईवाला के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने आए कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सीमा विस्तार के बाद आठ ग्राम पंचायतों को नगर पालिका का हिस्सा बनाया गया है। अभी तक उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों की विकास योजनाओं का लाभ मिलता था। अब उनका शहरी क्षेत्रों की योजनाओं से विकास करना है।
विज्ञापन

शहरी विकास के लिए केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के लिए राज्य सरकार को हरस्तर पर मदद देनी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निकाय चुनावों में कांग्रेस को जनता ने पसंद किया है। सात में से दो निकाय कांग्रेस ने जीते हैं। राज्य भर में 423 सदस्य कांग्रेस के बने हैं। मुख्यमंत्री के क्षेत्र डोईवाला और भाजपा अध्यक्ष के रानीखेत में कांग्रेस को जीत मिलने से उत्साह बना हुआ है। कहा कि आगामी लोक सभा चुनावों के लिए निकायों में मिली सफलता का लाभ मिलेगा। वार्ता में जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी, सागर मनवाल, हाजी अमीर हसन, मनोज नौटियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed