{"_id":"5c041021bdec22417f79f8bd","slug":"15437701888-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा और संघ कर रहे हैं देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा और संघ कर रहे हैं देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडने की कोशिश
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। भाकपा (माले) की गढ़वाल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें वक्ताओं ने कहा कि भाजपा और संघ देश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की लगातार कोशिशें कर रहे हैं। चुनाव से ठीक पहले मंदिर मस्जिद का मसला इसलिए उछाला जा रहा है। बैठक में इंद्रेश मैखुरी को सर्वसम्मति से भाकपा माले का गढ़वाल सचिव चुना गया।
पार्टी के राज्य सचिव राजा बहुगुणा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था को तबाह किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा को ताक पर रखते हुए राफेल विमान में अपने चहेते अंबानी को ठेका दिलाने के लिए सारी हदें पार करते हुए महाघोटाला किया है। उन्होंने कहा कि गंगा को साफ करने के नाम पर मोदी-त्रिवेंद्र की सरकारों ने नमामि गंगे अभियान में करोड़ों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन गंगा साफ नहीं हुई। गंगा बचाने के लिए प्रोफेसर जी डी अग्रवाल की मौत की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में होनी चाहिए। बैठक में तय किया गया कि जनसंगठनों आइसा, किसान महासभा और एक्टू को मजबूत किया जाएगा। बैठक में केपी चंदोला, मदन मोहन चमोली, कैलाश पाण्डेय, अतुल सती, शिवानी पाण्डेय, अंकित उछोली, किशन सिंह बिष्ट, भरत चौकियाल, विजय बिष्ट, धन सिंह बिष्ट, कपूर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।