{"_id":"5c041018bdec221c8f68ba0b","slug":"154377017914-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी सुरक्षाकर्मी मौत मामले में संदिग्ध वाहन की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी सुरक्षाकर्मी मौत मामले में संदिग्ध वाहन की पहचान
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी सुरक्षाकर्मी की मौत मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन की पहचान की है। वाहन चालक फरार है। आशंका जताई जा रही है कि इसी वाहन के चपेट में आने से सुरक्षाकर्मी की मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक को तलाश कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
एनआईटी सुरक्षाकर्मी की संदिग्ध परिस्थितियों हुई मौत मामले में कीर्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन की पहचान की है। हालांकि उक्त वाहन चालक अभी फरार है। वाहन चालक स्थानीय बताया जा रहा है। कोतवाल चंदन सिंह चौहान ने बताया कि उक्त वाहन का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हुआ था, जिसे वाहन चालक ने श्रीकोट स्थित एक गैराज में ठीक कराया है। वाहन की टक्कर से घटना स्थल के समीप के आवासीय भवन की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। वाहन चालक की भी पहचान कर ली गई है। कोतवाल चंदन सिंह का कहना है कि जल्द ही वाहन चालक को तलाश कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
बीते 28 नवंबर को एनआईटी में तैनात सुरक्षाकर्मी प्रेमबल्लभ नौटियाल का शव जाखणी में लोनिवि कार्यालय के समीप सड़क के नीचे बगीचे में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला था। परिजनों ने सुरक्षाकर्मी की हत्या की आशंका जताई थी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुर्घटना से मौत की पुष्टि हुई थी।