{"_id":"5c041009bdec22414b47c7ec","slug":"15437701642-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर्पण दिवस पर शिक्षक व छात्र जरूरतमंदों की मदद को आए आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर्पण दिवस पर शिक्षक व छात्र जरूरतमंदों की मदद को आए आगे
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। सरस्वती शिशु मंदिर श्रीकोट गंगानाली में समर्पण अभियान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश पैन्यूली ने विद्यालय की ओर से शुरू किए गए कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गरीब व जरूरतमंद छात्रों को काफी मदद मिलेगी। महिला मंगल दल डुंगरीपंथ की अध्यक्ष सुशीला देवी ने विद्या भारती की ओर से विद्यालयों में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने कार्यक्रम को निर्धन छात्रों, दूर दराज के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं व समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता के लिए पुण्य का काम बताया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रणजीत सिंह नेगी सहित कई मौजूद थे।