{"_id":"5c040f24bdec22414a2af86d","slug":"154376993515-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका प्रसाद बनें अध्यक्ष, हुकम सिंह चुने गए सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका प्रसाद बनें अध्यक्ष, हुकम सिंह चुने गए सचिव
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की जिला शाखा का गठन किया गया। संघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत राम मिश्रा और जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह नेगी की देखरेख में हुए चुनाव में कालिका प्रसाद पुरोहित अध्यक्ष, गबर सिंह उपाध्यक्ष, हुकम सिंह सचिव, रमेश चंद्र कोठियाल कोषाध्यक्ष और त्रिलोक सिंह संगठन मंत्री बनाए गए। सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लोनिवि के प्रमुख अभियंता देहरादून की ओर से वर्कचार्ज सेवा के वसूली के आदेश वापस न लिए जाने की स्थिति में छह दिसंबर से प्रमुख अभियंता कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।