{"_id":"5c040f1cbdec22415c7d0f0b","slug":"154376992710-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार से की हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार से की हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की मांग
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि प्रवास पर लगी रोक को हटाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मिला। भाजपा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य दर्शन दानू के नेतृत्व में पर्यटन मंत्री से वार्ता करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि उच्च न्यायालय की ओर से देवाल ब्लॉक के रूपकुंड, वेदनी, आली-बगजी आदि बुग्यालों में पर्यटकों के रात्रि प्रवास पर लगी रोक से पर्यटन व्यवसाय से जुड़े ग्रामीणों का व्यवसाय प्रभावित हो गया है। उन्होंने हाईकोर्ट के आदेशों में शिथिलता बरतने के लिए राज्य सरकार से जनहित याचिका लगाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में आलम सिंह और जिला मंत्री दलवीर दानू आदि शामिल थे।