{"_id":"5c040f0cbdec2241b054e0d8","slug":"154376991220-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल, उदित और अमन किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल, उदित और अमन किया सम्मानित
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। राजकीय इंटर कालेज गौचर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मेधावी छात्र अखिल सिंह फस्त्रवाण, उदित जोशी और अमन रावत को प्रधानाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
जीआईसी गौचर के सभागार में आयोजित समारोह का शुभारंभ विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी और नगर पालिकाध्यक्ष अंजू बिष्ट ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान छात्रों ने सरस्वती वंदना और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रधानाचार्य डा. कुशल भंडारी की ओर से शुरू किए गए प्रधानाचार्य पुरस्कार की सराहना की। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने तीनों मेधावी छात्रों को 21-21 सौ रुपये नकद पुरस्कार एवं स्मृति चिह्न से सम्मानित किया गया। समारोह में डायट के प्राचार्य के. सिंह, जीजीआईसी के प्रधानाचार्य केसी चौहान, प्रबंध समिति के अध्यक्ष राजकुमार, डीपीसी सदस्य इंदु पंवार सहित पालिका के सभासद मौजूद थे।