{"_id":"5c040f05bdec2241a43f8ce5","slug":"15437699044-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभावों में पली-बढ़ी लुंतरा गांव की अंजलि को मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभावों में पली-बढ़ी लुंतरा गांव की अंजलि को मिला गोल्ड मेडल
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। घाट ब्लॉक के लुंतरा गांव की अंजलि बिष्ट ने एमए अंग्रेजी विषय में गोल्ड मेडल हासिल किया है। अंजलि श्रीदेव सुमन विवि के गोपेश्वर कैंपस में एमए अंग्रेजी विषय की छात्रा हैं। अंजलि ने शनिवार को आयोजित गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल हासिल किया है।
अंजलि की शादी छह माह पूर्व ही लुंतरा गांव के जगमोहन बिष्ट के साथ हुई। अंजलि ने इंटर स्तर तक की पढ़ाई जीआईसी घाट से करने के बाद पीजी कॉलेज गोपेश्वर से बीए और एमए की पढ़ाई पूरी की। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण अंजलि ने घाट बाजार में एक दुकान में नौकरी की। यहां की कमाई से उसने अपनी आगे की पढ़ाई पूरी की। अंजलि का कहना है कि मन में लक्ष्य हासिल करने के लिए लगन और जिज्ञासा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता है। अंजलि प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं।