{"_id":"5c040ef6bdec22418d761ade","slug":"154376988911-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैनोली गांव की सिंचाई नहर तीन सालों से हुई क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैनोली गांव की सिंचाई नहर तीन सालों से हुई क्षतिग्रस्त
Updated Sun, 02 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। ब्लॉक के बैनोली गांव में वर्षों पूर्व बनी सिंचाई विभाग की नहर तीन सालों से क्षतिग्रस्त होने से काश्तकारों के खेत-खलिहान बंजर होने के कगार पर हैं। ग्रामीणों ने जल्द क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह राणा, मोहन चंद्र, सुरेंद्र सिंह, रतन सिंह, अवतार सिंह आदि ने बताया कि बैनोली गांव स्थित सिंचाई नहर से ग्रामीणों की लगभग चार हेक्टेयर भूमि सिंचित होती थी। गांव के 98 प्रतिशत ग्रामीणों की आजीविका का मुख्य साधन खेती है, लेकिन तीन वर्षों से सिंचाई नहर के क्षतिग्रस्त होने से खेत बंजर होने की कगार पर है। उधर सिंचाई विभाग के ईई बीके मौर्य ने इस संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को सूचना के अधिकार के तहत ही क्षतिग्रस्त नहर की जानकारियां दी जाएंगी।