फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पहली बार बिजली से रोशन हुआ चीडभेली

पहली बार बिजली से रोशन हुआ चीडभेली

Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पहली बार बिजली से रोशन हुआ चीडभेली
- 47 परिवारों को दिए सौभाग्य योजना के तहत दिए कनेक्शन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
सेलाकुई। सहसपुर विधानसभा की टिमली ग्राम पंचायत के मंजरा चीडभेली पहली बार बिजली से रोशन हुआ। मजरे में 250 वाट के सोलर प्रोजेक्ट के जरिये 47 परिवारों को बिजली कनेक्शन दिए गए।

क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार गांव बिजली से रोशन हुआ है। आजादी के वर्षों बाद भी गांव में बिजली नहीं पहुंच पायी थी। ऐसे में सोलर प्रोजेक्ट के जरिये इस गांव को बिजली से रोशन किया गया। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि सरकार विकास कार्यों को लेकर संकल्पबद्ध है। क्षेत्र में प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि हर घर और गांव को बिजली से रोशन किया जाए। विद्युत विभाग के ईई एसके गुप्ता, जेई आशीष चौधरी, नफीस अहमद, विनोद कश्यप, रमेश सैनी, राजेश बलूनी, संदीप, कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed