{"_id":"5c02b7f8bdec2241ce726815","slug":"15436820844-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांदपुर गढ़ी क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांदपुर गढ़ी क्रिकेट क्लब ने जीता उद्घाटन मुकाबला
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। रामलीला मैदान में शनिवार से नारायण सिंह नेगी मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। क्रिकेट प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नरेंद्र चाकर ने कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं से क्षेत्र के युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। पहले दिन मालसी और राजराजेश्वरी क्रिकेट क्लब चांदपुरगढ़ी के बीच मुकाबला हुआ। मालसी की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 15 ओवरों में 64 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। राजराजेश्वरी क्रिकेट क्लब चांदपुरगढ़ी ने दो विकेट खोकर 65 रन बनाकर विजयी हुई। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष गोविंद सिंह नेगी, उपाध्यक्ष नवीन खंडूड़ी, बिंदी लाल, ईश्वरी सिंह और भुवन बरमोला आदि मौजूद थे।