फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी को दिलाई शपथ

डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी को दिलाई शपथ

Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी को दिलाई शपथ

विज्ञापन

गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमवती देवी ने पारंपरिक वेशभूषा में पद की शपथ ली। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।

पांच नवंबर को हुए चमोली जिला पंचायत के उपनिर्वाचन में कांग्रेस समर्थित रमवती देवी 13 मत प्राप्त कर अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। भाजपा प्रत्याशी भागीरथी कुंजवाल को 11 मत मिले थे। शनिवार को शपथ समारोह के लिए दोपहर में बारह बजे का समय निर्धारित किया गया था। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया समय पर जिला पंचायत सभागार में पहुंच गईं थीं लेकिन बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा होने के कारण जिला पंचायत अध्यक्ष समारोह में समय से नहीं पहुंच सकीं। तब डीएम ने शपथ समारोह के लिए शाम पांच बजे का समय निर्धारित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष पारंपरिक वेशभूषा में समारोह में पहुंचीं। शपथ ग्रहण के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी ने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से जिला पंचायत की बोर्ड बैठकें न होने से आपदा के कार्यों का संचालन भी नहीं हो पाया है। अब विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लखपत बुटोला, पूर्व डिप्टी स्पीकर डा. अनसूया प्रसाद मैखुरी, पूर्व प्रमुख नंदन बिष्ट, कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष अरविंद नेगी, एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा, जिला पंचायत सदस्य दिक्षा बिष्ट, दर्शन सिंह, राजेंद्र दानू, माहेश्वरी कन्याल, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed