{"_id":"5c02b7d6bdec2241532476e3","slug":"154368205015-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्णप्रयाग की प्रज्ञा को जन्तु विज्ञान में सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्णप्रयाग की प्रज्ञा को जन्तु विज्ञान में सोना
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक सुखतोली निवासी और राजकीय इंटर कालेज आदिबदरी में तैनात शिक्षक रविदर्शन तोपाल की बेटी को जंतु विज्ञान विषय में गोल्ड मेडल मिला है। शनिवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल में प्रज्ञा को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। प्रज्ञा की सफलता पर शिक्षक समाज और स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है।
प्रज्ञा तोपाल ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग से जंतु विज्ञान में एमएससी किया है। एसएससी में सबसे अधिक अंक लाने पर प्रज्ञा को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। प्रज्ञा के पिता रविदर्शन और माता माधुरी तोपाल दोनों शिक्षक हैं। प्रज्ञा की सफलता पर राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह रावत, जीएस तोपाल, बार संघ के महामंत्री भुवन नौटियाल, अरविंद चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला आदि ने खुशी जताई। प्रज्ञा ने सफलता का श्रेय सभी शिक्षकों और अभिभावकों को दिया।