{"_id":"5c02b7d2bdec22419820b0a0","slug":"154368204615-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी नंदप्रयाग की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी नंदप्रयाग की विभिन्न समस्याओं पर हुई चर्चा
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नंदप्रयाग। जीआईसी नंदप्रयाग में पीटीए की बैठक में विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों और समस्याओं पर चर्चा हुई। पीटीए पदाधिकारियों ने कहा कि जीआईसी नंदप्रयाग आदर्श विद्यालय की श्रेणी में होने के बावजूद यहां सफाई कर्मचारी की तैनाती नहीं है। विद्यालय में शिक्षकों के पदों को भरने की मांग भी उठी। पीटीए पदाधिकारियों ने विद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर शीघ्र मुख्य शिक्षाधिकारी से भेंट करने का निर्णय लिया है। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष नरेंद्र कठैत, प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह रावत, शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद मलगुड़ी, विजयनंद खाली, विक्रम नेगी, आशाराम, अनसूया प्रसाद, किशन सिंह, वीरेंद्र सिंह, ममता, गीता, सुनीता और प्रमिला आदि मौजूद थे।