{"_id":"5c02b6f4bdec2241532476e0","slug":"154368182414-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैरसैंण में बन सकेंगी दो नई ग्राम पंचायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैरसैंण में बन सकेंगी दो नई ग्राम पंचायतें
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। ब्लाक में जल्द ही दो नई ग्राम पंचायतें बन सकती हैं। पंचायती राज विभाग ने प्रस्ताव पारित करने के बाद दोनों नई ग्राम पंचायतों सारिंग गांव और सेरा गांव के गठन पर आपत्तियां मांगी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि अलग ग्राम पंचायतें बनने से ग्रामीणों को लाभ मिल सकेगा।
पंचायती राज विभाग ने खनसर घाटी के ग्राम पंचायत दिवाधार से सारिंग गांव और कालीमाटी से सेरा को अलग करते हुए पुनर्गठन और परिसीमन के तहत नई ग्राम पंचायतें प्रस्तावित की हैं। इन अनंतिम पुनर्गठन प्रस्तावों पर एक से चार दिसंबर तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। खनसर विकास संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर, अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, दिवाधार के प्रधान रघुबीर सिंह नेगी तथा कालीमाटी के प्रधान सुरेंद्र लाल ने कहा कि अनंतिम प्रस्ताव पर उनकी कोई आपत्ति नहीं है। अलग ग्राम पंचायत बनने से ग्रामीणों को सुविधाएं मिल सकेंगी।