{"_id":"5c02b6ecbdec2241b439c737","slug":"154368181619-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी से शुरू होगी जीआईसी हिंडोलखाखल में ई-लर्निंग कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी से शुरू होगी जीआईसी हिंडोलखाखल में ई-लर्निंग कक्षाएं
Updated Sat, 01 Dec 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। स्वतंत्रता सेनानी स्व. बचन सिंह चौहान जीआईसी हिंडोलाखाल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जनवरी 2019 से विद्यालय में ई-लर्निंग कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा।
शनिवार को ब्लाक प्रमुख जयपाल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय विधायक कंडारी ने विद्यालय में फर्नीचर की व्यवस्था के लिए दो लाख व 25 हजार पुस्तकें देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की हरसंभव मदद की जाएगी। विधायक की ओर से प्रदेश स्तर पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया है। इनमें अंकित रावत, शिवचरण सुयाल, संदीप खवास व हाईस्कूल में 92 फीसदी अंक हासिल करने वाले सुमित, दौड़ में स्कूटी की विजेता रिंकी शामिल हैं। इस मौके पर प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पीटीए अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, आशा रावत, निशा देवी, जेपी चंद, प्रदीप कुमार, जितेंद्र बिष्ट, महेश सुयाल, ज्योति कैंतुरा, उषा गुसाईं, बलवंत नेगी, राकेश बागड़ी व विजय बिष्ट आदि मौजूद थे।