फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डोईवाला महाविद्यालय के प्रांगण में होगा शपथ ग्रहण समारोह

डोईवाला महाविद्यालय के प्रांगण में होगा शपथ ग्रहण समारोह

Sat, 01 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
डोईवाला महाविद्यालय के प्रांगण में होगा शपथ ग्रहण समारोह
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। नगर पालिका डोईवाला के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला के प्रांगण में किया जाएगा। समारोह में कांग्रेस की राज्य शाखा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना शामिल होंगे। नगर पालिका डोईवाला की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल अपने बीस सदस्यीय बोर्ड के साथ दो दिसंबर को शपथ ग्रहण करेंगी। नगर पालिका प्रशासन की ओर से डोईवाला महाविद्यालय परिसर में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

समारोह को भव्य रूप देने के लिए सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाया जा रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। उनके अलावा कांग्रेस संगठन के कई दिग्गज नेता भी शामिल होने की उम्मीद है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से समारोह के आमंत्रण देने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए डोईवाला महाविद्यालय परिसर को चुना गया है। उपजिलाधिकारी डोईवाला निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ दिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed