फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   6 मॉडलों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए

6 मॉडलों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए

Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
6 मॉडलों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए

विज्ञापन
श्रीनगर। जीआईसी कीर्तिनगर में विकासखंड स्तरीय विज्ञान कांग्रेस का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने 21 मॉडलों का प्रस्तुतीकरण किया। 6 मॉडलों का चयन जिला स्तरीय विज्ञान कांग्रेस के लिए किया गया है।

शुक्रवार को जीआईसी कीर्तिनगर में आयोजित विज्ञान कांग्रेस में देवीधार स्कूल से निकिता, मंजाकोट से सिमरन, किलकिलेश्वर से शिवानी, न्यूली से संतोषी, गोनीखाल से नितिन बलूनी तथा धारकोट से अभिषेक के मॉडल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी डा. एसएस नेगी ने कहा कि परितंत्र, स्वास्थ्य, स्वच्छता व वेस्ट टू हेल्थ आदि विषयों पर प्रतिभागी छात्रों ने बेहतर प्रस्तुतीकरण दिया है। डा. अशोक बडोनी ने कहा कि विज्ञान कांग्रेस समाज और राष्ट्र से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं पर थीम तैयार करती है, जिसके तहत वैज्ञानिक अपने आस-पास की समस्याओं पर कार्य कर उसके निदान के सुझाव अपनी परियोजनाओं में प्रदर्शित करते हैं। कार्यक्रम में महेंद्र दत्त बंगवाल, सुनील बहुगुणा, आरती पंवार, सुनिति सेमवाल, पीपी भट्ट, केपी थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed