फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आज चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष लेंगी शपथ

आज चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष लेंगी शपथ

Fri, 30 Nov 2018 10:08 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
आज चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष लेंगी शपथ

विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी शनिवार को पद की शपथ लेंगी। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जिला पंचायत सभागार में उन्हें शपथ दिलाएंगी। वहीं, जिले के नौ निकायों में दो दिसंबर को नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर नगर पालिका गोपेश्वर के साथ ही अन्य पालिका कार्यालयों में रंग-रोगन हो रहा है। कार्यक्रम के तहत दो दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे नगर पालिका परिषद जोशीमठ, गौचर व नगर पंचायत नंदप्रयाग, गैरसैंण और थराली में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नगर पालिका गोपेश्वर और नगर पंचायत पोखरी में अपराह्न एक बजे तथा नगर पालिका कर्णप्रयाग में दोपहर 12 बजे शपथ समारोह कार्यक्रम होगा। शनिवार को दोपहर लगभग बारह बजे जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष रमवती देवी को जिलाधिकारी शपथ दिलाएंगी। डीएम ने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा को शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed