फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फाइनल में पहुंचे एसजीआरआर व केवि आईआईपी

फाइनल में पहुंचे एसजीआरआर व केवि आईआईपी

Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
फाइनल में पहुंचे एसजीआरआर व केवि आईआईपी
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी जौलीग्रांट (एसआरएचयू) में एन्थूजिया इंटर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप में बृहस्पतिवार को सेमीफाइनल मुकाबले में एसजीआरआर भानियावाला और केंद्रीय विद्यालय आईआईपी ने फाइनल में प्रवेश किया। शुक्रवार आज दोनों के मध्य खिताबी भिडंत होगी। एसआरएचयू स्पोर्ट्स मैदान में बृहस्पतिवार को पहला सेमीफाइनल मैच एसजीआरआर भानियावाला और रामकृष्ण एकेडमी के मध्य खेला गया, जिसमें दोनों टीमों के बीच फाइनल जाने के लिए जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन

अमन बिष्ट के गोल से एसजीआरआर भानियावाला ने प्रतिद्वंदी टीम को 1-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल केंद्रीय विद्यालय आईआईपी और दी होराईजन स्कूल जौलीग्रांट के मध्य खेला गया। निर्धारित समय तक दोनो टीमें गोल नहीं कर सकी। निर्णय के लिए पेनाल्टी शूट का सहारा लेना पड़ा। पेनाल्टी शूट आउट में केंद्रीय विद्यालय आईआईपी ने जौलीग्रांट पर 6-5 से जीत हासिल कर ली। शुक्रवार आज दोनों टीमों के मध्य फाइनल मैच खेला जाएगा। मैच रेफरी रिन डोरजी और कार्तिक शर्मा रहे। आयोजन समिति के सदस्य कुलदीप पठोई और आलिन अली ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed