{"_id":"5c004955bdec22419677e52d","slug":"154352268913-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों में जुटा प्रशासन
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। पहली बार गठित नगर पालिका डोईवाला के बोर्ड के दो दिसंबर को होने जा रहे शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने के लिए नगर पालिका प्रशासन जुट गया है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए नये स्थान का भी चयन किया जा रहा है। डोईवाला नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और 20 वार्डों के सभासद दो दिसंबर को शपथ लेंगे। रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को भव्य रूप देने के लिए व्यवस्थाओं को बनाया जा रहा है। नगर पालिका का बोर्ड नगर पंचायत की अपेक्षा अधिक बड़ा बना है। इसके लिए पालिका प्रशासन व्यवस्थाओं को पुख्ता बनाने में जुुटा है।
कांग्रेस की नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल की ओर से भी कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों और विशिष्टजनों को बुलाऐ जाने के दृष्टिगत तैयारियां हो रही हैं। नगर पालिका डोईवाला के अधिशासी अधिकारी विजय प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को उपजिलाधिकारी डोईवाला की ओर से शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम सुबह दस बजे से शुरू किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्थान का चयन अंतिम चरण में है। शपथ ग्रहण के लिए निर्वाचित अध्यक्ष और सदस्यों को निमंत्रण भेजा जाएगा। नगर पालिका के प्रथम बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।