फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेराई सत्र में देरी, गेहूं की बुवाई पर पड़ेगा असर

पेराई सत्र में देरी, गेहूं की बुवाई पर पड़ेगा असर

Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 01:47 AM IST
विज्ञापन
पेराई सत्र में देरी, गेहूं की बुवाई पर पड़ेगा असर
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। शुगर मिल डोईवाला की खामियों के कारण चीनी मिल का पेराई सत्र सप्ताह भर के विलंब से शुरू होगा। पेराई सत्र के देर से शुरू होने का असर गेहूं की आगामी बुवाई पर पड़ता तय हो रहा है। मिल प्रशासन दिसंबर के पहले सप्ताह में ही चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू करने की बात कह रहा है। लंबे समय से डोईवाला शुगर मिल का पेराई सत्र नवंबर के अंत और दिसंबर के शुरूआती दिनों में शुरू होता रहा है, लेकिन इस बार पेराई सत्र लगभग एक सप्ताह के विलंब से शुरू होगा।
विज्ञापन

पेराई शुरू होने के बाद भी करीब पखवाड़े भर में पेराई सुचारु हो पाती है। गौरतलब है कि इस बार मिल के मरम्मत कार्य और कुछ नए उपकरण लगाने के चक्कर में चीनी मिल डोईवाला पेराई के लिए तैयार नहीं हो सकी। मिल प्रशासन पेराई सत्र को समय पर शुरू कराने के लिए मशक्कत कर रहा है। बावजूद इसके सप्ताह भर का विलंब होना तय हो गया है। झबरावाला के किसान रणजोध सिंह ने बताया कि चीनी मिल की ओर से शीघ्र प्रजाति के गन्ने की बुवाई कराई गई है। विलंब से कटाई होने पर नुकसान होने की संभावना है। बताया कि मझोले किसानों को गेहूं की बुवाई के लिए खेेेतों के खाली होने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

कोट्स
शुगर मिल के नए पेराई सत्र को शुरू कराने के लिए जरूरी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। संभावित तिथि छह दिसंबर रखी गई है। उद्घाटन के लिए मुख्य अतिथि का समय मिलने के बाद तिथि की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनमोहन सिंह, अधिशासी निदेशक, शुगर मिल डोईवाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed